15 सितंबर तक ईडी निदेशक पद पर बने रहेंगे संजय कुमार मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक संजय कुमार मिश्रा को 15 सितंबर तक अपने पद पर बने की अनुमति प्रदान की है। कोर्ट ने कहा कि इसके बाद कार्यकाल बढ़ाने को अनुमति नहीं दी जाएगी। दरअसल, केंद्र ने कोर्ट से फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के रिव्यू के चलते मिश्रा का कार्यकाल 15 अक्टूबर तक बढ़ाए जाने की अपील की थी।