1500 किमी की दूरी पैदल तय कर दिल्ली से मुंबई पहुंचा सोनू सूद का फैन, उन्होंने की मुलाकात
अभिनेता सोनू सूद से मिलने के लिए उनका महेश नामक एक फैन कथित तौर पर 1500 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुंचा है। सोनू सूद ने महेश से मुलाकात की जिसकी तस्वीरें उन्होंने 'X' पर शेयर की हैं। सोनू ने 'X' पर लिखा, "प्यार के लिए शुक्रिया भाई।"