1500 तीर्थयात्री 17-26 नवंबर तक धार्मिक स्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान जाएंगे: एमईए
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि लगभग 1500 तीर्थयात्रियों का एक जत्था 17 से 26 नवंबर तक 1974 प्रोटोकॉल के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच धार्मिक स्थलों की यात्रा पर पाकिस्तान जाएंगे। बकौल मंत्रालय, गुरुद्वारा दरबार साहिब, श्री पंजा साहिब, डेरा साहिब, ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।