151 मौजूदा सांसदों व विधायकों पर दर्ज हैं महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले: ADR
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, 151 मौजूदा सांसदों और विधायकों ने अपने चुनावी हलफनामों में महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामलों की जानकारी दी है। इनमें से 16 के खिलाफ रेप से जुड़े मामले दर्ज हैं। पश्चिम बंगाल के सर्वाधिक (25) सांसद व विधायक महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित आरोपों का सामना कर रहे हैं।