15-18 आयुवर्ग के 80% लाभार्थियों को लगी कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़: स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि देश में 15-18 आयुवर्ग के 80% लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, "दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को...नई ऊंचाईयों पर ले जा रहा है युवा भारत!" गौरतलब है, इस आयुवर्ग के 5,92,29,834 लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है।