15-20 लोमड़ियों के झुंड ने बंगाल के मालदा में किया लोगों पर हमला, 38 घायल
पुलिस ने बताया है कि पश्चिम बंगाल के मालदा ज़िले में गुरुवार को लोमड़ियों के झुंड के हमले में कम-से-कम 38 लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, घटना हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के हरदम नगर गांव की है जहां सुबह के समय 15-20 लोमड़ियों ने कई घरों पर हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने 2 लोमड़ियों को पीट-पीटकर मार डाला।