15-20 वर्षों बाद इसका कोई महत्व नहीं रहेगा: अपना 29वां टेस्ट शतक जड़ने के बाद विराट
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में अपना 29वां टेस्ट शतक जड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली ने कहा है कि 15-20 वर्षों के बाद इसका कोई महत्व नहीं रहने वाला है। उन्होंने कहा, "अगर मैं टीम की ज़रूरत के वक्त बेहतर प्रदर्शन कर पा रहा हूं तो यह मेरे लिए ज़्यादा खास है।"