155 किमी/घंटे की गेंद फेंककर टी20I इतिहास के सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज़ बने उमरान मलिक
उमरान मलिक टी20I इतिहास के सबसे तेज़ भारतीय गेंदबाज़ बन गए हैं। 23-वर्षीय उमरान ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20I में 155 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर यह मुकाम हासिल किया। मलिक ने 17वें ओवर की इस गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका का विकेट लिया था। इससे पहले आईपीएल में उमरान ने 157 किमी/घंटे की गेंद फेंकी थी।