1.5°C तक तापमान गिरने के बीच उत्तर भारत के मैदानी भाग के कौनसे स्थान आज रहे सबसे ठंडे?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को उत्तर भारत के मैदानी भाग में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज करने वाले स्थानों की सूची जारी की है। मेरठ (यूपी) में 1.5°C, करनाल (हरियाणा) में 2.8°C और लखनऊ (यूपी) व पटियाला (पंजाब) में 3.6°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। फुरसतगंज (यूपी) में 3.8°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Load More