15वें वित्त आयोग के तहत राजस्थान को ₹614 करोड़ व ओडिशा को मिला ₹455 करोड़ का अनुदान
केंद्र सरकार ने राजस्थान और ओडिशा में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत अनुदान राशि जारी की है। राजस्थान को ₹614 करोड़ सभी पात्र 10,105 ग्राम पंचायतों, 315 ब्लॉक पंचायतों और 20 ज़िला पंचायतों के लिए जबकि ओडिशा को ₹455 करोड़ सभी पात्र 6794 ग्राम पंचायतों, 314 ब्लॉक पंचायतों और 30 ज़िला पंचायतों के लिए मिला।