15-वर्षीय किशोरी को किडनैप कर झारखंड में 5 युवकों ने कार में किया उससे गैंगरेप
रांची (झारखंड) में एक 15-वर्षीय किशोरी को कथित तौर पर किडनैप कर 5 युवकों ने कार में उससे गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क किनारे खड़ी एक कार की जांच करने पर उसमें पांचों आरोपियों के साथ किशोरी रोते हुए मिली थी। बकौल पुलिस, पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद उसके घर भेजा गया।