16 मिनट में ₹16 की सेल, कानपुर में देर रात उमड़ी भीड़; पुलिस ने मार के भगाया
कानपुर के एक मार्ट ने सोशल मीडिया पर एक अनोखी सेल का प्रचार कर दावा किया कि 16 मिनट तक ₹16 में कपड़ा दिया जाएगा। ऑफर सुनते ही शनिवार देर रात बड़ी संख्या में लोग मार्ट पहुंच गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और वहां पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके लोगों को खदेड़ा।