16 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता ने राजस्थान में खाया ज़हर, एक दिन पहले अरेस्ट हुए थे आरोपी
डीग (राजस्थान) में सामूहिक दुष्कर्म की 16-वर्षीय पीड़िता ने शुक्रवार रात को ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बकौल पुलिस, नाबालिग के साथ दिसंबर में गैंगरेप हुआ था और फरार चल रहे तीनों आरोपी पड़ोसियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।