16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार रोहित चंदेल के बचाव में उतरीं को-ऐक्टर
16 वर्षीय लड़की का पीछा करने और मारपीट के मामले में ऐक्टर रोहित चंदेल की गिरफ्तारी को लेकर 'सैराब' में उनकी को-ऐक्टर मदिराक्षी मुंडले ने लोगों से जल्दबाज़ी में निष्कर्ष पर न पहुंचने की अपील की है। उन्होंने लिखा, "मेरा मानना है कि दोनों पक्षों को सुनना ज़रूरी है...न्याय की शुरुआत तब होती है जब हर पक्ष को सुना जाए।"