16 वर्ष पहले गोद ली हुई बेटी के लापता होने पर कर्नाटक में थिएटर कलाकार दंपति ने की खुदकुशी
उडुपी (कर्नाटक) में 17 वर्षीय बेटी के लापता होने के बाद प्रसिद्ध थिएटर कलाकार दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि कलाकार दंपति ने किशोरी को 16 वर्ष पहले गोद लिया था। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।