16 वर्षीय कायलिया पोज़ी ने की खुदकुशी, हंसने वाले लोकप्रिय जीआईएफ का थीं चेहरा
टीएलसी के 'टोडलर्स ऐंड तिआरास' शो में 5-साल की उम्र में नज़र आने के बाद लोकप्रिय हुईं कायलिया पोज़ी का 16-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। पोज़ी इंटरनेट पर हंसने वाले लोकप्रिय जीआईएफ का चेहरा भी थीं। पोज़ी के परिवार ने टीएमज़ेड न्यूज़पेपर को बताया, "दुर्भाग्य से बिना सोचे-समझे पोज़ी ने अपना जीवन खत्म करने का फैसला किया।"