16 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रग्नानंदा ने नॉर्वे में जीता शतरंज ओपन का खिताब
भारत के 16 वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने शनिवार को नॉर्वे शतरंज ग्रुप ए ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया। प्रग्नानंदा ने टूर्नामेंट के नौ दौर के मुकाबले में अजय रहते हुए 7.5 अंकों से जीत हासिल की है। वहीं, प्रग्नानंदा के कोच आरबी रमेश ने जीत के बाद उन्हें बधाई दी और कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।