16 वर्षीय लड़की का हरियाणा में उसके घर के सामने वाले मकान में 5 युवकों ने किया गैंगरेप
सोहना (हरियाणा) में 16-वर्षीय लड़की का उसके घर के सामने वाले निर्माणाधीन मकान में गैंगरेप करने के आरोप में 5 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने अपने रिश्तेदार को बताया था कि युवक उसे जबरन निर्माणाधीन मकान में ले गए थे।