16 वर्षीय लड़के की तेलंगाना में बर्थडे पर हार्ट अटैक से हुई मौत, परिवार ने शव के पास काटा केक
तेलंगाना के आसिफाबाद ज़िले में एक 16 वर्षीय लड़के की उसके जन्मदिन पर हार्ट अटैक आने से मौत हो गई है। लड़के के परिवार ने उसके शव के पास केक रखकर काटा और उसका जन्मदिन मनाया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़के के दोस्त और रिश्तेदार उसके लिए बर्थडे सॉन्ग गाते नज़र आ रहे हैं।