16 साल के मयंक चक्रवर्ती बने नॉर्थईस्ट से आने वाले भारत के पहले चेस ग्रैंडमास्टर
असम के 16-वर्षीय मयंक चक्रवर्ती भारत के 94वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं और नॉर्थईस्ट से यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्वीडन में हुए 'होटल स्टॉकहोम नॉर्थ बाय फर्स्ट होटल्स यंग टैलेंट्स' टूर्नामेंट में तीसरा और आखिरी GM नॉर्म हासिल किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन्हें बधाई दी है।