16 साल की उम्र में खुदकुशी के खयाल आते थे, खुशकिस्मत हूं जीवन में अच्छे लोग हैं: अमित साध
अभिनेता अमित साध ने 16-साल की उम्र में खुदकुशी के खयाल आने को लेकर 'ईटाइम्स' से कहा है, "उस दौरान कुछ लोगों ने मुझसे बात की और मुझे ठीक लगने लगा।" उन्होंने कहा, "इंसान की ज़िंदगी में दुख आने पर उसका दिमाग खराब हो जाता है, वह गलत चीज़ें सोचने लगता है। खुशकिस्मत हूं कि जीवन में अच्छे लोग हैं।"