16 साल के ग्रैंडमास्टर प्रग्नानंदा ने विश्व नं. 1 कार्लसन को 2022 में दूसरी बार हराया
भारत के 16-वर्षीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने शुक्रवार को चेसेबल मास्टर्स ऑनलाइन रैपिड चेस टूर्नामेंट के पांचवें दौर में दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। गौरतलब है कि 2022 में कार्लसन के खिलाफ प्रग्नानंदा की यह दूसरी जीत है। उन्होंने इससे पहले फरवरी में एयरथिंग्स मास्टर्स के आठवें दौर में कार्लसन को हराया था।