1,600 अंक से अधिक टूटकर बंद हुआ सेंसेक्स

बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 1628.01 अंक टूटकर 71,500.76 पर बंद हुआ। इस दौरान एनएसई का निफ्टी 460.35 अंक गिरकर 21,571.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही और एक दिन पहले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने वाले एचडीएफसी बैंक के शेयरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Load More