1,600 नौकरियां पैदा करने के लिए भारत में डिज़ाइन सेंटर खोलेगी चिप निर्माता क्वालकॉम
चिप निर्माता क्वालकॉम ने रविवार को चेन्नई (तमिलनाडु) में डिज़ाइन सेंटर खोलने की घोषणा की। कंपनी के अनुसार, इसके लिए ₹177.27 करोड़ का प्रस्तावित निवेश आवंटित किया गया है और इससे 1,600 नौकरियां पैदा होने की संभावना है। वायरलेस कनेक्टिविटी को लेकर समाधान उपलब्ध कराना क्वालकॉम डिज़ाइन सेंटर की विशेषता होगी जो वाई-फाई प्रौद्योगिकी के पूरक इनोवेशन पर केंद्रित होगा।