163 मंज़िला बुर्ज खलीफा की लिफ्ट एक सेकंड में कितनी ऊपर जाती है?
दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा एडवांस लिफ्टों से लैस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी मुख्य लिफ्ट करीब 10 मीटर/सेकंड की रफ्तार से चलती है और 124वीं मंजिल तक लगभग 60-सेकंड में पहुंचाती है। बकौल रिपोर्ट्स, इमारत में 57 लिफ्ट और 8 एस्केलेटर हैं और इनमें डबल डेकर लिफ्ट और दबाव नियंत्रण प्रणाली भी शामिल है।