16-वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने की रजनीकांत से मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें
शतरंज खिलाड़ी 16-वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा ने शनिवार को अभिनेता रजनीकांत से मुलाकात की और तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। प्रग्नानंदा ने चेन्नई में 28 जुलाई से शुरू होने जा रहे 44वें चेस ओलंपियाड से पहले रजनीकांत से मुलाकात की थी। प्रग्नानंदा ने कहा, "एक यादगार दिन!!! आज मैंने अपने परिवार के साथ रजनीकांत अंकल से मुलाकात की।"