17 की उम्र में पहला केस, एल्विश के घर पर फायरिंग; कौन है हिमांशु भाऊ जो US से भारत में गैंग चलाता था
अमेरिका से गिरफ्तार गैंगस्टर हिमांशु भाऊ रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला है और 17 साल की उम्र में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। वह बाल सुधार गृह से फरार हुआ था। उसपर हत्या, वसूली और अपहरण समेत कई मामले दर्ज हैं। 2022 में उसने एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग की ज़िम्मेदारी ली थी।