17 डॉक्टरों से नहीं मिला जवाब, ChatGPT की मदद से पता चली बच्चे की बीमारी: रिपोर्ट
द इंडिपेंडेंट की एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, 17 डॉक्टरों से सलाह के बावजूद अमेरिकी बच्चे ऐलेक्स की 3-साल तक बीमारी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। उसकी मां ने उसके लक्षण/मेडिकल रिपोर्ट्स चैटजीपीटी में डाले। एआई ने टेथर्ड कॉर्ड सिंड्रोम की संभावना बताई। बाद में न्यूरोसर्जन ने इसकी पुष्टि की और इसे स्पाइना बिफिडा ऑकुल्टा से जुड़ा पाया गया।