17 दिन पहले बनाई गई थी हत्या की योजना: दिल्ली में दिवाली पर हुए डबल मर्डर पर पुलिस
शाहदरा (दिल्ली) में दिवाली की रात एक शख्स और उसके भतीजे की गोली मारकर की गई हत्या पर पुलिस ने कहा है कि हत्या की योजना 17 दिन पहले बनाई गई थी। पुलिस ने कहा, "हिरासत में लिए गए नाबालिग और मृतक आकाश व उसके परिवार के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। दोनों में पैसों को लेकर विवाद था।"