17 बंदूकों व 700 कारतूसों की तस्करी करते हुए यूपी में पकड़ा गया दारोगा का बेटा
मेरठ (यूपी) में एसटीएफ की टीम ने रोहन नामक युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी से हथियारों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने बताया है कि उसके पास से 5 सिंगल बैरल व 12 डबल बैरल बंदूक और 700 कारतूस बरामद हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहन के पिता यूपी पुलिस में दारोगा हैं और मथुरा में तैनात हैं।