17 मिनट की देरी और ₹75,000 का जुर्माना! कैसे एक दर्शक ने PVR को कोर्ट में सिखाया सबक?
PVR Cinemas को फिल्म शुरू होने के तय समय के बाद 17-मिनट तक विज्ञापन दिखाना भारी पड़ गया। हैदराबाद उपभोक्ता फोरम ने इसे 'अनुचित व्यापार व्यवहार' मानकर PVR पर ₹75,000 का जुर्माना ठोका है। हैदराबाद के एक वकील की शिकायत पर कोर्ट ने माना कि निर्धारित समय से ज़्यादा ऐड दिखाने से दर्शकों को असुविधा और आर्थिक नुकसान होता है।