17 महीने बाद सच्चाई और ईमानदारी की जीत हुई: जेल से बाहर आने के बाद सिसोदिया

दिल्ली शराब नीति केस में ज़मानत मिलने के बाद 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है, "मुझे लगा था 7-8 महीने में न्याय मिल जाएगा लेकिन 17 महीने लग गए।" उन्होंने कहा, "17 महीने लगे लेकिन जीत ईमानदारी और सच्चाई की हुई।" सिसोदिया ने कहा , "जेल में था तो सोचता था कि मेरे बीवी बच्चों की क्या गलती थी?"

Load More