17 वर्षीय भारतीय ने बनाई दुनिया की सबसे छोटी रोबोटिक आर्म

नागपुर के 17-वर्षीय हितेन धारपुरे ने दुनिया की सबसे छोटी रोबोटिक आर्म बनाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसकी लंबाई केवल 39.25-मिलीमीटर है। आकार में बेहद छोटी होने के बावजूद यह रोबोटिक आर्म छोटे-छोटे सामान को सटीकता से पकड़कर उठा सकती है। हितेन ने इसे FDM-आधारित 3D प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया है जिसमें 3-एक्सिस मोशन पाथ की सुविधा है।

Load More