17 वर्षीय लड़के का यूपी में कई टुकड़ों में मिला शव
रामपुर (उत्तर प्रदेश) में एक लड़के का शव कई टुकड़ों में गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। 17 वर्ष का बताया जा रहा 11वीं का छात्र लगभग 12 दिनों से लापता था। कपड़ों और हाथ के कड़े के आधार पर लड़के की पहचान हुई है। मंगलवार को लोगों ने मानव अंग देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी।