17 वर्षीय गुकेश ने रचा इतिहास, बने सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियनशिप के दावेदार
17 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने टोरंटो में आयोजित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीत लिया है। गुकेश ने अमेरिका के हिकारू नाकामुरा से ड्रॉ खेला और 14 राउंड में 8.5 अंक हासिल किए। इसके साथ गुकेश विश्व शतरंज चैंपियनशिप में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं और 2024 में वह चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ खेलेंगे।