17 वर्षीय छात्रा की स्कूल की सीढ़ियां चढ़ते वक्त गुजरात में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत
नवसारी (गुजरात) में सोमवार को स्कूल की सीढ़ियां चढ़ते वक्त 12वीं कक्षा की तनीषा गांधी नामक 17-वर्षीय छात्रा की कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि तनीषा ने बेचैनी महसूस होने के बाद सीढ़ियों की रेलिंग पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन पकड़ नहीं पाई थी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, तनीषा डॉक्टर बनना चाहती थी।