17 वर्षीय लड़की का 4 लोगों ने महाराष्ट्र में कई बार किया रेप
बीते 1 साल में माता-पिता दोनों की मौत होने के चलते अनाथ हुई 17-वर्षीय लड़की का कई बार रेप करने और धमकाने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ ठाणे (महाराष्ट्र) में केस दर्ज किया गया है। बकौल एफआईआर, लड़की के परिवार से जान-पहचान वाला आरोपियों का परिवार अनाथालय से लड़की व उसके भाई को अपने घर लेकर आया था।