17 वर्षीय लड़की से रेप के मामले में नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने को मिली ज़मानत
नेपाल की एक अदालत ने नाबालिग लड़की के रेप के आरोपी क्रिकेटर संदीप लामिछाने को 20 लाख नेपाली रुपए के निजी मुचलके पर ज़मानत दे दी है। हालांकि, कोर्ट ने लामिछाने के विदेश जाने पर रोक लगाई है। गौरतलब है, 17-वर्षीय लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगने के बाद अक्टूबर 2022 में लामिछाने को गिरफ्तार किया गया था।