17 वर्षीय लड़की का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास 2 फेरीवालों ने किया रेप, हुए गिरफ्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास 17-वर्षीय लड़की का रेप करने के आरोप में स्टेशन पर पानी बेचने वाले 2 शख्स गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल पुलिस, गुजरात जाने के लिए लड़की अपने दोस्त के साथ स्टेशन आई थी जो उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपी उसे तिलक ब्रिज के पास सुनसान जगह ले गए और उसका रेप किया।