17 वर्षीय सिख छात्र को कनाडा में मारे गए लात-घूंसे, किया गया पेपर-स्प्रे
कनाडा के सीटीवी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाई स्कूल के एक 17-वर्षीय सिख छात्र के साथ दूसरे छात्र ने एक बस स्टॉप पर मारपीट की। रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्र को लात-घूंसे मारे गए और उस पर पेपर-स्प्रे किया गया। पुलिस ने कहा कि हमले से पहले बस में उनका झगड़ा हुआ था।