17 वर्षीय स्नूकर चैंपियन को पाक में रात 11 बजे स्नूकर खेलने को लेकर किया गया गिरफ्तार
पाकिस्तान के अंडर-21 स्नूकर विश्व चैंपियन अहसान रमज़ान को लाहौर में रात 11 बजे स्नूकर खेलने को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। स्नूकर क्लब देर रात तक खुले रहने पर पुलिस ने वहां छापा मारा था। रिहाई के बाद रमज़ान ने कहा, "मैंने उन्हें बताया कि मैं विश्व चैंपियन हूं...और मुझे क्लब में अभ्यास करना है...लेकिन किसी ने नहीं सुनी।"