17 साल की लड़की के पेट से यूपी में निकला बालों का 16 सेमी लंबा गुच्छा

शाहजहांपुर (यूपी) के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों की टीम ने सर्जरी कर एक 17 साल की लड़की के पेट से बालों का 16x5 सेमी के साइज़ वाला गुच्छा निकाला है। कुछ समय से लड़की को पेट में तेज़ दर्द, बेचैनी और उल्टियां हो रही थीं। डॉक्टरों ने बताया कि लड़की खुद ही अपने बाल खा जाती थी।

Load More