17 साल से बात नहीं हुई, उसे जो सज़ा होगी स्वीकार करेंगे: कोलकाता केस के आरोपी की बहन
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप व हत्या केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय की बहन ने बताया है कि उन्होंने 17 साल से अपने भाई से बात नहीं की है। उन्होंने कहा, "अगर उसने (संजय) वाकई कुछ किया है, तो मैं उसे दी जाने वाली किसी भी सज़ा को स्वीकार करूंगी।"