17 साल की उम्र में डायबिटीज़ होने का पता चला, 8 दिन में 10 किलो वज़न घट गया था: ऐक्टर फवाद
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने बताया है कि उन्हें 17 साल की उम्र में टाइप 1 डायबिटीज़ होने का पता चला था। उन्होंने कहा, "मुझे...तेज़ बुखार हुआ था जिसके बाद 8 दिन में मेरा 10 किलोग्राम वज़न घट गया।" फवाद ने कहा, "मैं स्कूल में बहुत ऐक्टिव था, सारे स्पोर्ट्स खेलता था और डायबिटीज़ के बाद कुछ नहीं खेल पाया।"