17 साल की रोहमालिया ने दर्ज किए टी20I क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े
इंडोनेशिया की 17 वर्षीय ऑफ स्पिनर रोहमालिया रोहमालिया ने टी20I क्रिकेट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए हैं। रोहमालिया ने बाली में मंगोलिया के खिलाफ पांचवें टी20I मैच में 3.2-3-0-7 के आंकड़े दर्ज कर यह रिकॉर्ड बनाया। यह रोहमालिया का पहला टी20I मैच भी था। इंडोनेशिया ने यह मैच 127 रनों से जीता।