17वीं शताब्दी में इंग्लैंड के राजा को 'दहेज' में दे दिया गया था 'बॉम्बे'
16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों ने मुंबई पर करीब 100-वर्षों तक शासन किया और वे इसे 'बॉम बोहिया' कहते थे। 1661 में पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन ब्रिगेंजा की शादी इंग्लैंड के किंग चार्ल्स (द्वितीय) से हुई। पुर्तगाल के शाही परिवार ने अच्छी-खासी रकम के साथ बॉम्बे (अब मुंबई) और टैंजियर्स (अब मोरक्को) किंग चार्ल्स (द्वितीय) को 'दहेज' के रूप में दिया था।