18-18 घंटे काम, सिर्फ ₹1,800 दिहाड़ी, कितनी मुश्किल होती है बॉलीवुड के लाइटमैन की ज़िंदगी?
बॉलीवुड के लाइटमैन्स ने एक डॉक्यूमेंट्री में कहा है कि वे 18-18 घंटे तक काम करते हैं लेकिन मेहनत के मुताबिक भुगतान नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि उन्हें रोज़ करीब ₹1,800 मिलते हैं, ओवरटाइम का पैसा भी अक्सर नहीं मिलता और कई बार भुगतान महीनों तक अटका रहता है। वे दिहाड़ी ₹2,000 करने की मांग कर रहे हैं।