18 कैरेट के सोने से बनी नील आर्मस्ट्रॉन्ग की लग्ज़री घड़ी यूएस में हो रही नीलाम
बॉस्टन (अमेरिका) के एक नीलामीघर द्वारा चांद पर पहला कदम रखने वाले अंतरिक्षयात्री नील आर्मस्ट्रॉन्ग की लग्ज़री घड़ी ऑनलाइन नीलाम की जा रही है। इस घड़ी के निर्माता ने नासा के ऐतिहासिक अपोलो-11 मिशन की याद में इसे 18 कैरेट गोल्ड से बनाया था। नील आर्मस्ट्रॉन्ग को नवंबर 1969 में यह घड़ी चंद्रमा से लौटने के बाद दी गई थी।