18 करोड़ वर्ष पहले समुद्र की गहराइयों में बिना धूप व रोशनी के पनपते थे सूक्ष्मजीव: स्टडी
एक अध्ययन के अनुसार, 18 करोड़ वर्ष पहले समुद्र की गहराइयों में बिना धूप व रोशनी के प्राचीन सूक्ष्मजीव पनपते थे। यह खोज अन्य ग्रहों के अंधेरे वातावरण में जीवन की संभावना दर्शाती है। वैज्ञानिक डॉ. रोवन मार्टिंडेल की टीम ने मोरक्को की चट्टानों में इसके निशान खोजे। बकौल डॉ. मार्टिंडेल, ये सूक्ष्मजीव रासायनिक ऊर्जा का उपयोग करके पनपते थे।