18 घंटे की फ्लाइट के चलते दर्द में था: शर्टलेस होकर मसाज लेने को लेकर एयर एशिया के सीईओ
एयर एशिया के सीईओ टोनी फर्नांडिस ने मीटिंग के बीच शर्टलेस होकर मसाज लेने की अपनी तस्वीर को लेकर आलोचना होने पर प्रतिक्रिया दी है। बकौल टोनी, 18 घंटे की फ्लाइट के बाद वह दर्द में थे और एक सहकर्मी ने मसाज लेने का सुझाव दिया था। टोनी ने कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।